स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

देहरादून के विकासखण्ड रायपुर के अंतर्गत ग्राम द्वारा समोली में बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग देहरादून की टीम द्वारा स्थानीय नागरिकों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। शिविर में मरीजों व लाभार्थियों को निःशुल्क ओपीडी सेवा एवं स्वास्थ्य जांच उपलब्ध करायी गयी।

शिविर में जनपद देहरादून के प्रभारी मंत्री श्री सुबोध उनियाल जी, प्रभारी सचिव श्री मीनाक्षी सुंदरम, क्षेत्रीय विधायक श्री उमेश शर्मा काउ, जिलाधिकारी सविन बंसल, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 मनोज कुमार शर्मा, सी0एच0सी0 रायपुर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 प्रताप रावत, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 बिमलेश जोशी, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक उमेश सिरसवाल सहित अन्य क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

*शिविर में लाभार्थियों को प्रदान की गयी स्वास्थ्य जांच सेवाएं।*

स्त्री रोग जांच – 32
गैर संचारी रोग जांच – 87
बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम स्क्रीनिंग – 200
परिवार नियोजन परामर्श – 30
आयुष्मान कार्ड- 30
दिव्यांग प्रमाण पत्र- 04
टीबी जांच – 14
रक्त जांच- 11
किशोर स्वास्थ्य परामर्श- 22

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post अवैध सट्टे के कारोबार में लिप्त अभियुक्त आया दून पुलिस की गिरफ्त में
Next post दिन हो या रात दून पुलिस हर पल आपके साथ