अवैध चाकू के साथ एक आरोपी को बहादराबाद पुलिस ने किया दबोचा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नज़र रखने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।इसी क्रम में दिनांक 03.12.2025 की रात्रि में मुखबिर की विश्वसनीय सूचना पर कलियर मोड़ बहादराबाद क्षेत्र से संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्ति अमन पुत्र नसीम निवासी लण्ढौरा, कोतवाली मंगलौर, जनपद हरिद्वार को घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया।

आरोपी के पास से अवैध चाकू बरामद किया गया, जिसे वह किसी संगीन अपराध को अंजाम देने के उद्देश्य से अपने पास रखे हुए था।

आरोपी त के विरुद्ध आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*नाम पता आरोपित*
अमन पुत्र नसीम निवासी- लण्ढौरा, कोतवाली मंगलौर, जिला हरिद्वार

*बरामद माल*
एक अदद अवैध चाकू

*पुलिस टीम*
1. कानि० चन्दन चौहान
2. कानि० वीरेन्द्र शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post एमडीडीए का अवैध प्लॉटिंग और निर्माण के खिलाफ ध्वस्तीकरण अभियान लगातार जारी
Next post गर्भवती स्त्री से दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार