मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा ली गई जिला चिकित्सालय की समीक्षा बैठक

स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत के दिशा निर्देशानुसार बुधवार 21 जनवरी 2026 को जिला चिकित्सालय देहरादून में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 मनोज कुमार शर्मा की अध्यक्षता में स्वास्थ्य सेवाओं, सुविधाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आहूत की गयी। बैठक में प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 मनु जैन, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ नरेंद्र त्यागी, चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सक, विशेषज्ञ चिकित्सक, समस्त विभागों के इंचार्ज, नर्सिंग इंचार्ज, सहित मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, जन संपर्क अधिकारी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक में CMO द्वारा निर्देश दिये गये कि चिकित्सालय में 24 घंटे ड्यूटी रोस्टर के अनुसार चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। चिकित्सालय परिसर, प्रतीक्षा स्थल एवं वार्डों में साफ सफाई का विशेष ध्यान दें। वार्डों में हीटर एवं गर्म पानी की व्यवस्था के साथ-साथ स्वच्छ बेड शीट, कंबल आदि की व्यवस्था रहे। मरीजों के लिए भोजन की गुणवत्ता पर ध्यान दें। इस अवसर पर डॉ0 मनोज कुमार शर्मा ने आपात चिकित्सा सेवाओं सहित ओपीडी एवं आईपीडी सेवाओं का भी जायजा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post एसएसपी दून के नेतृत्व में भूमि धोखाधड़ी में लिप्त अभियुक्तो पर दून पुलिस का कसता शिकंजा
Next post मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में आवास विभाग को मिले नए आयाम