दून पुलिस फिर बनी मददगार

कोतवाली विकासनगर

आज दिनांक 14/12/2025 को कंट्रोल रूम के माध्यम से कोतवाली विकास नगर को सूचना प्राप्त हुई कि कटापत्थर क्षेत्रान्तर्गत यमुना नदी में स्थित टापू में कुछ लोग यमुना नदी का जलस्तर अचानक बढने से फंस गए है।

सूचना पर तत्काल चौकी प्रभारी डाकपत्थर मय पुलिस बल /एस0डी0आर0एफ0 एवं जल पुलिस के मौके पर पंहुचे। मौके पर पहुंच कर जानकारी मिली कि 05 लोग टापू पर फंसे हुए है, जो घूमने के लिए कटापत्थर के समीप यमुना के किनारे जाकर फोटोग्राफी कर रहे थे, किन्तु अचानक पानी का बहाव बढ़ने से वे सभी नदी मे स्थित टापू में फंस गये।

मौके पर पुलिस टीम द्वारा रेसक्यू अभियान चलाते हुए नदी के बीच टापू में फंसे सभी लोगो को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

*रेसक्यू किये गये लोगों का विवरण :-*

01-साक्षी पुत्री श्री जगत राम निवासी लाईन जीवनगढ कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून उम्र 23 वर्ष
02-मानसी पुत्री मदन लाल निवासी उपरोक्त उम्र 23 वर्ष
03-अदिति पुत्री प्रताप सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 15 वर्ष
04-देवाशं पुत्र श्री जगत राम निवासी उपरोक्त उम्र 15 वर्ष
05- नीलम पत्नी श्री प्रताप सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 33 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई; सुभारती कॉलेज; रू 87.50 करोड़ का वसूली वारंट जारी
Next post शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले 4 व्यक्ति गिरफ्तार