नशा मुक्त देवभूमि मिशन को सफल बनाने की दिशा में हरिदद्वार पुलिस की कार्रवाई

मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रदेश को नशा मुक्त बनाए जाने के उद्देश्य से संचालित “नशा मुक्त देवभूमि मिशन” को सफल बनाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार द्वारा जनपद में अवैध शराब के निर्माण व तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

उक्त निर्देशों के अनुपालन में थाना बहादराबाद पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 01.02.2026 को ग्राम बहादरपुर सैनी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए गोशाला के पास से आरोपी अमित उर्फ तीता पुत्र मांगेराम, निवासी बहादरपुर सैनी, थाना बहादराबाद, जनपद हरिद्वार को 05 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दबोचा।

आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

*नाम पता आरोपित*
अमित उर्फ तीता पुत्र मांगेराम निवासी बहादरपुर सैनी थाना बहादराबाद, जनपद हरिद्वार

*बरामदगी*
05 लीटर अवैध कच्ची शराब

1. कानि० मुकेश नेगी
2. कानि० रणजीत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post एसएसपी देहरादून के निर्देश पर लगातार चल रहा दून पुलिस का जागरूकता अभियान
Next post देहरादून के मछली बाजार में युवती की निर्मम हत्या का राज्य महिला आयोग द्वारा स्वतः संज्ञान